रायपुर, 07 मई (आरएनएस)।राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में संदिग्ध देशी बम सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक मितानिन के घर से तार, पाउडर, कांच की शीशियां और पिस्टल जैसी संदिग्ध वस्तुएं मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन ने दावा किया कि आरोपी विनय देवांगन ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी थी।रायपुर पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्विनी यादव ने सूचना दी कि मितानिन पुष्पा साहू के घर एक संदिग्ध बैग रखा हुआ है। पूछताछ में पता चला कि विनय देवांगन नामक व्यक्ति बैग छोड़कर गया था और बाद में लेने आने की बात कहकर चला गया था। सुबह सफाई के दौरान बैग भारी लगने पर जब उसे खोला गया तो उसमें संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच में बैग से कम मात्रा में लो एक्सप्लोसिव यानी पटाखा बनाने वाले बारूद जैसी सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।इधर, महापौर नंदलाल देवांगन ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आरोपी विनय देवांगन उनका साला है और दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। महापौर का आरोप है कि विनय ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि बदला लेने की नीयत से आरोपी ने तीन तैयार देशी बम और विस्फोटक सामग्री इक_ा कर मितानिन के घर में छिपाकर रखी थी।घटना के बाद से आरोपी विनय देवांगन फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

