आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. ये स्पाई एक्शन थ्रिलर सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसने जबरदस्त ओपनिंग की थी. फिर इसने कई हफ्तों तक डबल डिजिट में ही कमाई की और बॉलीवुड की तो सबसे बड़ी फिल्म बन ही गई वहीं पुष्पा 2 के बाद दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड भी इसने अपने नाम कर लिया. अब इसे सिनेमाघरों में सातवां हफ्ता भी पूरा होने वाला है और ये अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 49वें दिन यानी सातवें बुधवार को इसने कितने नोट छापे हैं?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में राजा शिवाजी जैसी नई रिलीज और तीन हफ्ते पुरानी अक्षय कुमार की भूत बंगला से कड़ी टक्कर मिल रही है. बावजूद इसके ये स्पाई थ्रिलर सातवें हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. हालांकि इसकी कमाई में अब काफी गिरावट देखी गई और ये लाखों में ही कलेक्शन कर रही है.
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 49वें दिन यानी सातवें बुधवार को भारत में 859 शो में 0.52 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में फिल्म का 49 दिनों का नेट कलेक्शन अब 1140.17 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1364.61 करोड़ हो गया है.
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त परफॉर्म किया है. विदेशों में, फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन 0.05 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 426.30 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1790.91 करोड़ हो गया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

