० सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 486.4 मिलीमीटर
० आज 31.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद 17 जुलाई (आरएनएस)। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 370.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 486.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 469.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 360.9 मिलीमीटर, बसना में 316.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 311.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 281.2 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 17 जुलाई को 31.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 57.6 मिलीमीटर, बसना में 44.1 मिलीमीटर, सरायपाली में 35.9 मिलीमीटर, महासमुंद में 23.1 मिलीमीटर, बागबाहरा में 19.5 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 8.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

