संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल लंबे समय से चर्चा में है। पिछले महीने निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने फिल्म की रिलीज तारीख बताई थी, जो 8 मई थी। हालांकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी न मिलने के कारण न तो फिल्म तय समय पर रिलीज होने के लिए तैयार थी और न इसका ट्रेलर आ सका। हालांकि अब रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। निर्माताओं ने नई तारीख के साथ ट्रेलर पर भी अपडेट दिया है।
आखिरी सवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल के सफर और इतिहास पर आधारित है। यह महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगे बैन और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसी घटनाओं पर सवाल उठाती है। संजय इसमें प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी की भूमिका में हैं। उनके साथ अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म अब 15 मई को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी, जबकि ट्रेलर 8 मई को आएगा।
मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को दिखाते हुए एक शानदार नया पोस्टर जारी किया है और आधिकारिक तौर पर फिल्म की भव्य सिनेमाई रिलीज की तारीख 15 मई 2026 घोषित कर दी है। एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 8 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे दर्शकों को आखिरकार फिल्म की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

