रायगढ़, 08 मई (आरएनएस)। सड़क हादसे में जिंदगी और मौत से जूझ रहे 19 वर्षीय युवक के लिए रायगढ़ पुलिस, जिला प्रशासन और द्गष्ठ्रक्र टीम फरिश्ता बनकर सामने आई, जहां महज कुछ घंटों की त्वरित कार्रवाई ने घायल युवक का इलाज बिना एक रुपया जमा कराए शुरू करा दिया और जिले में पहली बार क्करू राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार सुविधा का रास्ता खोल दिया। रायगढ़ जिले के थाना खरसिया क्षेत्र में 6 मई 2026 की दोपहर सोनबरसा मेन रोड पर मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 13 क्चष्ट 4259 और कार क्रमांक ष्टत्र 04 क्तष्ठ 3565 के बीच भीषण टक्कर हुई थी। हादसा इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल सवार गुलशन राठिया, संजू राठिया और 19 वर्षीय लव कुमार श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को रायगढ़ रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल लव कुमार श्रीवास को उसके परिजनों ने इलाज के लिए रायगढ़ स्थित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसी दौरान रायगढ़ पुलिस और द्गष्ठ्रक्र टीम ने तेजी दिखाते हुए क्करू राहत योजना के तहत कैशलेस इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी। द्गष्ठ्रक्र जिला प्रभारी दुर्गा प्रसाद प्रधान ने तुरंत डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह को जानकारी दी। अस्पताल से ही ञ्जरूस् पोर्टल पर घायल युवक की पूरी जानकारी, दुर्घटना का विवरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड किए गए। डीएसपी ट्रैफिक के निर्देश पर थाना खरसिया से प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे को घटनास्थल भेजा गया, जहां एक्सीडेंट आईडी जनरेट कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घायलों की डिटेल अपडेट की गई। थाना स्तर और ट्रैफिक शाखा से स्वीकृति मिलने के बाद कलेक्टर रायगढ़ ने भी तत्काल अनुमोदन दिया और घायल युवक का क्करू राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार शुरू करा दिया गया। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। मामले में थाना खरसिया में श्रीमती मालती राठिया निवासी बसनाझर की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत धारा 125(ए) और 281 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, द्गष्ठ्रक्र जिला प्रभारी दुर्गा प्रसाद प्रधान, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे और श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल की अहम भूमिका रही। शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर इलाज दिलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से काम कर रही है। फिलहाल, रायगढ़ में शुरू हुई यह पहल अब सड़क हादसों के शिकार लोगों के लिए उम्मीद की नई सांस बनती दिखाई दे रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

