जकार्ता, 08 मई। इंडोनेशिया में हमाहेरा द्वीप पर स्थित माउंट डुकानो ज्वालामुखी शुक्रवार को विस्फोट हो गया। घटना के बाद कम से कम 3 पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जबकि 10 अभी फंसे हैं। घटना सुबह 7:41 बजे हुआ है। ज्वालामुखी फटने के बाद उसकी राख क्रेटर से 10 किलोमीटर (करीब 32808 फीट) ऊपर तक फैल गई है। इलाके में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया गया है। इसमें 9 पर्वतारोही सिंगापुर के नागरिक हैं।
उत्तरी हलमाहेरा प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बताया कि घटना में 3 लोग मारे गए हैं, जिनमें 2 सिंगापुर के नागरिक और एक पूर्वी इंडोनेशिया के टेरनाटे द्वीप का एक निवासी है। उन्होंने बताया कि सभी पर्वतारोही थे। वैज्ञानिकों ने ज्वालामुखी गतिविधि में वृद्धि देखे जाने के बाद 17 अप्रैल से इस क्षेत्र को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया था। निवासियों और पर्यटकों से ज्वालामुखी के गड्ढे के 4 किलोमीटर के दायरे से दूर रहने को कहा गया है।
माउंट डुकोनो हाल्माहेरा द्वीप पर स्थित 3 ज्वालामुखियों में से एक है। यह 1933 से लगातार फट रहा है, जिसमें अक्सर सल्फर डाइऑक्साइड के गुबार निकलते हैं। यह इंडोनेशिया के मुख्य यात्रा मार्गों से दूर है। यह 6 अप्रैल को भी फटा था। तब पर्वतारोही समूह पास में ट्रेकिंग कर रहा था। हालांकि, सभी सुरक्षित थे। ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा-शमन केंद्र ने दिसंबर में ही इसके 4 किलोमीटर के दायरे में न आने का अलर्ट जारी किया था।
माउंट डुकोनो वर्तमान में इंडोनेशिया की 4 स्तरीय अलर्ट प्रणाली के तीसरे सबसे उच्च अलर्ट स्तर पर है। अभी उड़ानों में व्यवधान की कोई रिपोर्ट नहीं है और न कोई चेतावनी जारी होती है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

