मेक्सिको सिटी, 08 मई। मेक्सिको के तबस्को राज्य में स्थित विलाहेरमोसा शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मैदान में लगे एक मेले में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब हजारों लोगों की भीषण मेले के एक संगीत कार्यक्रम में मौजूद थी। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें भगदड़ दिख रही है।
सूत्रों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम बुधवार रात को शुरू हुआ था, जिसमें करीब 1.35 लाख लोग शामिल हुए थे। तबस्को के गर्वनर जेवियर मे ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि आग को बुझा लिया गया है प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता की योजना बनाई जा रही है। मेला मैदान में लगभग 200 स्टॉल जलकर खाक हो गए हैं। आपातकालीन अभियान के तहत आगंतुकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। कानून प्रवर्तन एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के साथ व्यापारियों और व्यवसायों के लिए भी एक आर्थिक पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम की घोषणा की है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में उत्तर-पश्चिमी शहर हर्मोसिलो के वाल्डो डिस्काउंट स्टोर में भीषण आग लगी थी, जिसमें 23 मौत हुई थी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

