0 खैंदा में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
बलौदाबाजार, 08 मई (आरएनएस)। एक व्हाट्सएप मैसेज और कॉल ने गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार की पोल खोल दी। समाधान सेल में मिली गुप्त सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ऐसी दबिश दी कि शराब बेच रहा आरोपी मौके पर ही रंगे हाथों धर लिया गया। ग्राम खैंदा में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 वर्षीय धन कुमार टंडन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 पाव देशी मसाला शराब और 20 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 3900 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उस वक्त पकड़ा जब वह अवैध रूप से शराब बेच रहा था। कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में समाधान सेल हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर की गई। जिले में आम लोगों की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों पर तेजी से कार्रवाई के लिए शुरू की गई समाधान सेल अब अपराधियों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिल रही है। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ समाधान सेल लगातार सक्रिय रहेगा और आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन पर दें। बहरहाल, एक छोटी सी सूचना ने यह साबित कर दिया कि अगर जनता और पुलिस साथ हों तो अपराध ज्यादा दिन छिप नहीं सकता।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

