कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच की तैयारियों का लिया जायजा
रायपुर 08 may, (rns) /- . छत्तीसगढ़ के रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.
राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.
कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच की तैयारियों का लिया जायजा
10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 13 मई को बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच
सुरक्षा, यातायात और आपात व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
रायपुर, 8 मई 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 10 एवं 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच की तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश दिए कि स्टेडियम में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऑनलाइन बुकिंग के बाद रायपुर पहुंचने वाले दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त वॉलिंटियर तैनात किए जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) को निर्देशित किया कि शासन के सभी विभागों द्वारा तय एसओपी का पालन करते हुए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करें।
10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस और 13 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्य मैच खेला जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, प्रभारी रायपुर ग्रामीण एसपी श्रीमती मनीषा ठाकुर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

