नईदिल्ली, 09 मई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दे दी. फिन एलन के 47 गेंदों में नाबाद शतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 143 रनों के लक्ष्य को 35 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ तीन बार की चैंपियन केकेआर ने इस सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत भी दर्ज कर ली. जिसके साथ वो अंक तालिका में 9 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गई है.
एलन ने अपनी बेहतरीन पारी में पांच चौके और दस छक्के भी लगाए. इसके अलावा उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 116 रनों की अटूट साझेदारी की. ग्रीन ने 27 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए. जबकि कप्तान रहाणे 13 और रघुवंशी 1 रन बनाकर आउट हो गए.
केकेआर की इस जीत की नींव उनके स्पिनरों ने रखी. जिसमें अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर 12 ओवरों में केवल 76 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. जिससे दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी.
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स द्वारा खेल की गति धीमी करने का असर इतना गहरा था कि 11वें से 16वें ओवर के बीच, दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 20 रन ही बना सकी और उसने दो विकेट भी गंवा दिए.
दिल्ली की तरफ से पाथुम निसांका 50 रन, केएल राहुल 23 रन और आखिर में आशुतोष शर्मा की 28 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.
केकेआर की तरफ से स्पिनरों के अलावा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने पारी के अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इस मैच कुछ खास रिकॉर्ड भी बने.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

