बेलगावी (कर्नाटक),09 मई (आरएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए, जिसमें कर्नाटक के एक किसान के बेटे ने पहली रैंक हासिल कर अपने परिवार राज्य और देश का नाम रोशन कर दिया है.
बेलगावी जिले के अथानी तालुक के सावड़ी गांव के बसवराज दरेप्पा केम्पावाड़ ने आईएफएस की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप करके देश का ध्यान खींचा है.
एक आम किसान के बेटे की इस अनोखी कामयाबी के लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है. लगातार कोशिश से, बसवराज सिर्फ अपने दूसरे प्रयास में टॉपर बन गए हैं. उनकी इस अनोखी कामयाबी से उनके परिवार और सावड़ी गांव में जश्न का माहौल है.
एक आम किसान के बेटे बसवराज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गृहनगर सावड़ी गांव में पूरी की. बाद में, उन्होंने अथानी शहर में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद सिरसी के एक कॉलेज से स्नातक किया. ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने बेंगलुरु में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी की.
बसवराज ने आगे कहा कि, उन्होंने कोई खास कोर्स नहीं किया. वह अपने बड़ों की लगातार मार्गदर्शन में पढ़ाई करके इस परीक्षा को पास किया. वह अभी बेंगलुरु में हैं और दो-तीन दिन में अपने गृहनगर जाएंगे.
गांव के इस बेटे की कामयाबी पर पूरा गांव जश्न मना रहा है. गांव वाले बसवराज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक किसान के बेटे की इस कामयाबी से यह साबित होता है कि, इंसान चाहे तो कुछ भी हासिल कर सकता है. बस लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईमानदारी और मेहनत करने से सफलता आपकी कदम अवश्य चुमेगी. वैसे भी जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए मेहनत और लगन के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

