0 आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन में पुलिस ने दबोचा
रायपुर, 09 मई (आरएनएस)। मुंबई में अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने साथी की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंकने के बाद ट्रेन से पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी नगर थाना में दर्ज मामले में आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी अपने साथी औरंगजेब समीरुद्दीन के अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद रायपुर जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।रेल पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले अपने साथी का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर सबूत मिटाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। वारदात के बाद वह ट्रेन नंबर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस से भाग रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने रायपुर रेल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर टोबियस खाखा और थाना प्रभारी जीआरपी रायपुर तुलेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर घेराबंदी की। जांच के दौरान मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को मुंबई पुलिस की टीम को सौंप दिया गया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

