महराजगंज 10 May, (rns) । अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) नियम को लेकर नेपाल भंसार विभाग की तरफ से ढील मिलने के बाद व्यापारियों को राहत मिली है। लाइन में लगे मालवाहकों को नेपाल जाने की अनुमति मिलने से 90 भारतीय ट्रक नेपाल चले गए हैं।
हालांकि नेपाल में शनिवार और रविवार सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में ट्रक अब भी सोनौली सीमा में फंसे हुए हैं। जिससे नौतनवा-सोनौली मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई है। ऐसे में चालकों को खाने-पीने, पानी और पार्किंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इससे भैरहवा-सोनौली सीमा क्षेत्र में उहापोह जैसी स्थिति बनी है। ट्रक चालकों व व्यापारियों की परेशानियां कम नहीं हो पा रहीं हैं। नेपाल भंसार विभाग द्वारा अस्थायी सहूलियत दिए जाने के बाद कस्टम क्लियरेंस का कार्य गुुरुवार को शुरू हुआ। विभाग ने फिलहाल यह व्यवस्था लागू की है कि आयातकर्ता सामान को बाजार में बिक्री से पहले एमआरपी, ब्रांड, उपभोग की अंतिम तिथि सहित अन्य आवश्यक विवरण वाले लेबल लगाने की लिखित घोषणा करेंगे

