नई दिल्ली 10 may, (Rns) । रविवार को गुवाहाटी में हुई एक बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार बीजेपी विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। यह बैठक पर्यवेक्षकों जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई।
शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार 12 मई, 2026 को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। असम बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि 12 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसे उन्होंने एक ऐतिहासिक पल बताया।
मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधायक भी लेंगे शपथ
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ 102 विधायकों के भी शपथ लेने की उम्मीद है। यह शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा और वह मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शामिल होंगे

