New Delhi 10 may, (Rns) /- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आठ माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे गांव जखेड़ा रहमत के पास हुआ, जहां बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

