कृष्णावतारम् पार्ट 1 को लेकर फैंस में बज देखने को मिल रहा है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई की. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 1713 शोज मिले. वहीं फिल्म ने 27.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने हिंदी में 2.15 करोड़ कमाए. वहीं तमिल में 3 लाख और तेलुगू में 7 लाख कमाए.
फिल्म ने टोटल 3.82 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 4.57 करोड़ का कलेक्शन किया. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 42 लाख की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ. दूसरे दिन 1.15 करोड़ कमाए.
फिल्म की डिमांड बढ़ गई है. इसी वजह से शोज बढ़ाए गए हैं. पहले दिन 510 शोज थे. दूसरे दिन 1549 शोज मिले. वहीं तीसरे दिन 1713 शोज मिले. हार्दिक गज्जर की ये फिल्म फैंस का दिल जीत रही है. इरशाद कामिल ने लिरिक्स लिखे हैं. वहीं प्रसाद एस ने म्यूजिक दिया है. फिल्म का म्यूजिक पसंद किया जा रहा है. वहीं फिल्म विजुअल्स भी फैंस का दिल जीत रहे हैं.
फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा दिखेगा. वहीं फिल्म के 5-6 करोड़ तक कमाने की खबरें हैं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
