रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. राजा शिवाजी की स्टोरीलाइन और रितेश देशमुख की एक्टिंग को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 5.60 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 3962 शोज मिले. फिल्म को 27.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 1.35 करोड़ हिंदी भाषा में और मराठी में 4.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल नेट 61.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
वहीं ग्रॉस फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. फिल्म ने टोटल ग्रॉस 72.91 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि फिल्म के शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 11.35 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 5.60 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 4.90 करोड़ रहा. छठे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 52.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. आठवें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रितेश देशमुख ही लीड रोल में हैं. वहीं जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त जैसे स्टार्स फिल्म में अहम रोल में हैं. इस फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले थे. फिल्म में सलमान खान ने भी स्पेशल अपीरियंस दी थी. उनकी स्पेशल अपीरियंस को फैंस ने बहुत सराहा. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. पहले दिन से ही फिल्म शानदार पेस में कमाई कर रही है.
वहीं दादी की शादी ने शनिवार को 1.15 करोड़ कमाए. फिल्म को 1771 शोज मिले. वहीं फिल्म को 17 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन 60 लाख कमाए थे. पहले दिन फिल्म को 1789 शोज मिले थे. फिल्म को 9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने अभी तक टोटल 1.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
वहीं भूत बंगला के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला. फिल्म ने शनिवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4115 शोज मिले और फिल्म को 16 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 154.75 करोड़ हो गया है. फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ कमाए थे. फिल्म पहले दिन से अच्छा परफॉर्म कर रही है. अब फिल्म 150 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर चुकी है.
इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे स्टार्स भी अहम रोल में दिखे. फिल्म की स्टोरीलाइन को बहुत सराहा गया.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

