बाराबंकी 11 मई (आरएनएस)। जनपद में ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, स्थानीय पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरैय्या डीह गॉव का निवासी मनीराम रावत (40) पुत्र स्वम गंगा प्रसाद का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर दहिला रेलवे क्रासिंग से पूर्व दिशा में 30 मीटर दूरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सवेरे मौके पर पहुंच जीआरपी और स्थानीय पुलिस नें जाँच पड़ताल शुरू की। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त होने के बाद मौके पर परिजन पहुंचे। परिजनो नें पुलिस को बताया कि मनीराम एक महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। अक्सर घर से भाग जाता था घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जाती थी। कभी जंगल में कभी सड़क किनारे तो कभी सुनसान इलाकों में सोता हुआ मिलता था। उसे ना मौसम की सुध रहती थी अपने आस पास की। पहले मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था, उस पर दो पुत्र और एक पुत्री की जिम्मेदारी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

