बाराबंकी 11 मई (आरएनएस)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के चंदरौली गॉव निवासी शैलेन्द्र उफऱ् रिंकू (44) सोमवार को बाइक से निकला था। कबूलपुर गॉव के पास उसका बाइक से संतुलन बिगड़ा और बाइक समेत सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरा। उसको गिरते देख राहगीरों का मजमा लग गया। खंती में उतर कर लोगो ने उसके पास जाकर देखा तो शैलेन्द्र मृत मिला। उसकी मौत से परिवार में मातम सा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

