वाराणसी/लखनऊ, 11 मई(आरएनएस )। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्वÓ के अंतर्गत वाराणसी में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सवÓ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से देश में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓ की संकल्पना साकार रूप ले रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक तीर्थस्थल अपने गौरव और वैभव के साथ विकास की नई यात्रा पर अग्रसर हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सौराष्ट्र में भगवान सोमनाथ महादेव मंदिर की पुनप्र्रतिष्ठा और सुंदरीकरण, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण, उज्जैन में महाकाल महालोक की स्थापना और अयोध्या धाम में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य भारत की सनातन परंपरा के पुनर्जागरण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक स्थलों का विकास नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और आस्था के सम्मान का अभियान है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से वह प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हैं, जिनकी प्रेरणा से देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को नए स्वरूप में विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आध्यात्मिक पहचान और विकास की गति साथ-साथ आगे बढ़ रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

