रांची 11 मई (आरएनएस)। आम जनता को सरकारी प्रक्रियाओं, सामाजिक योजनाओं तथा नागरिक अधिकारों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झारखंड तंज़ीम द्वारा “स्ढ्ढक्र सहायता केंद्र” का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र झारखंड तंज़ीम के केंद्रीय कार्यालय, ग्लैक्सी कॉम्प्लेक्स, मेन रोड, रांची में स्थापित किया गया है।”स्ढ्ढक्र सहायता केंद्र” का उद्घाटन झारखंड तंज़ीम के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र आम लोगों की समस्याओं के समाधान, आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी और सहायता पहुंचाना संगठन का उद्देश्य है। इस मौक़े पर हेल्पलाइन नंबर 333509185 जारी किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शमशेर आलम ने कहा कि आज के समय में लोगों को सही मार्गदर्शन और सहायता की आवश्यकता है। “स्ढ्ढक्र सहायता केंद्र” जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद मंच साबित होगा, जहां उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक विषयों पर सहयोग मिलेगा। इस मौके पर सरवर खान फहीम, फिरोज अंसारी, सोहैल, अब्दुल रहमान, महबूब आलम, अतिकुर रहमान समेत संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। झारखंड तंज़ीम के मीडिया प्रभारी सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन आगे भी समाजहित में इसी प्रकार के जनजागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम चलाता रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

