रांची 11 मई (आरएनएस)। शहर में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सोमवार को रोशनी खलखो ने सुरेश बैठा की उपस्थिति में चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 और 06 में किया गया, जहां सड़क, नाली और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत हुई। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने से स्थानीय लोगों को अपने ही वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, जबकि पीसीसी पथ, बिटुमिनस सड़क और आरसीसी नाली निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
वार्ड संख्या 06 के अंतर्गत बांध गाड़ी रोड नंबर 05 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य।
वार्ड संख्या 06 के अंतर्गत जयप्रकाश नगर रोड में बिटुमिनस पथ सुधार कार्य एवं प्रगति मार्ग में पीसीसी पथ निर्माण कार्य।
वार्ड 6 के अंतर्गत बाँधगाड़ी में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण कार्य
वार्ड संख्या 05 के अंतर्गत बडग़ाईं शिवाजी नगर में दुबे जी के घर के पास पीसीसी पथ निर्माण कार्य।
कार्यक्रम में वार्ड 06 की पार्षद मोनिका खलखो, वार्ड 05 के पार्षद अवधेश बैठा, सुभाष अग्रवाल, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

