दो जून की रोटी के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव प्रदर्शन का ऐलान
खूंटी 11 मई (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा खूंटी जिला के तत्वावधान में दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का सम्मेलन डाक बंगला परिसर में हुई.
बैठक में सरकार के संकल्प एवं आश्वासन का अमल नहीं होने पर दो जून की रोटी के सवाल के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया. अबुआ सरकार में भी झारखंड के माय-माटी , भाषा- संस्कृति, जल ,जंगल, जमीन पर हमले के खिलाफ़ उलगुलान का ऐलान किया. झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, बाल बच्चों के लिए रोजी रोजगार नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि 50- 50 हजार रु सम्मान पेंशन सरकार से देने के अपने संकल्प व आश्वासन पर अमल करने की मांग की गई.
मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार में झारखंड आंदोलनकारियों के हितैषी कम और विरोधी दिकू ज्यादा हैं. झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार नहीं देना चाहते हैं.
खूंटी जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार के ऊपर हमें विश्वास है देते रहिए सरकार पर हम लोग विश्वास करते रहें और आज सरकार के लोग विश्वास घात कर रहे हैं जिसके खिलाफ खूंटी जिला के आंदोलनकारी गण उलगुलान करने को आज बाध्य हुए हैं. केंद्रीय सचिव व सिमडेगा प्रभारी तैयब अंसारी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को लोभ में फंसाने की कोशिशें की जा रही है. गोल बंद होकर अपने बाल – बच्चों व अपने स्वाभिमान की रक्षा की उलगुलान तेज करें,10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव प्रदर्शन करने के लिए स्वयं को तैयार रहें.छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की संघर्ष करने से पीछे न रहें. अपना पहचान को मिटाने नहीं देगें. हम लड़े थे और लड़ेंगे. संचालन अजय सिंह,स्वागत भाषण राजन कुजुर व धन्यवाद ज्ञापन मनोज गोप ने दिया.इस सम्मेलन में केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, केंद्रीय सचिव सह सिमडेगा प्रभारी तैयब अंसारी, केंद्रीय सचिव सूरज प्रसाद जायसवाल, पुनीत उरांव, छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की प्रभारी अंथन लकड़ा, गुमला जिला से प्रकाश खलखो सुजात टोप्पो इशाक टोप्पो विजय उरांव, सिमडेगा से मसकल्यान समद, श्रीमती नीलू देवी, खूंटी से महेन्द्र खलखो, लारेंस बखला,बुधराम मिंज , मंगलदेव मुंडा, पौलुस मुंडा,बरनाबस होरो , दिलीप होरो, सूरज गोप अनवर अंसारी, हीरा प्रधान, सोमारी मुण्डाईन, मिकेल बखला, दयाल हेरेंज, गोपाल मुंडा उपस्थित थे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

