रांची 11 मई (आरएनएस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव बिनय सिन्हा “दीपू” ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर राज्य में “अनुसूचित जाति आयोग” एवं “स्वर्ण जाति कल्याण आयोग” के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए दोनों आयोगों का गठन आवश्यक है।
पत्र में अनुसूचित जाति समाज के लिए शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई गई है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए शिक्षा सहायता, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और रोजगार योजनाओं की निगरानी हेतु स्वर्ण जाति कल्याण आयोग के गठन की मांग की गई है। बिनय सिन्हा ने कहा कि दोनों आयोगों के गठन से गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय, सम्मान और विकास के नए अवसर मिलेंगे तथा राज्य में सामाजिक समरसता और आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

