रांची 11 मई (आरएनएस)। झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेधा डेयरी) द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक किसानों को कई प्रकार की योजनाओं से जोड़ा गया है। ऐसी ही एक सुविधा से जिसमे जेएमएफ से जुड़े किसानों को यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी के माध्यम से, दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में कोड संख्या 194 के दुग्ध उत्पादक स्वर्गीय वरुण कुमार महतो जो दुग्ध उत्पादन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और बुण्डू क्षेत्र के मेधा डेरी द्वारा संचालित दुग्ध संग्रह केंद्र बुण्डू में नियमित रूप से दूध की आपूर्ति करते थे का कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुखद, निधन हो गया। वे अपने घर से दुग्ध शीतक केंद्र जाने के दौरान मोटरसाइकिल से दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। मेधा डेयरी में उनका दुग्ध उत्पादक कोड पंजीकृत होने के कारण उन्हें दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्राप्त था। इसी के तहत उनकी माता सुभी देवी को मेधा डेयरी की ओर से र 3,00,000 (तीन लाख रुपये) का बीमा चेक राजेश गुप्ता (प्रबंध निदेशक, जेएमएफ) द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में, उमा शंकर सिंह (सहायक महाप्रबंधक), एलन एक्का (दुग्ध संग्रहण प्रमुख), विवेक कुमार (क्षेत्रीय दुग्ध संकलन प्रभारी), प्रेम शंकर तिवारी, (प्रभारी दुग्ध बिलिंग अनुभाग) एवं दुग्ध मित्र बादल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसान उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

