हरिद्वार,11 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 14 मार्च, 2026 को आयोजित अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के द्वितीय चरण के प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की लिखित परीक्षा की संशोधित आंसर की आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इससे पहले आयोग की ओर से 1 अप्रैल 2026 को इस परीक्षा की औपबंधिक आंसर की आयोग की बेवसाइट पर प्रसारित करते हुये अभ्यर्थियों से किसी प्रश्न अथवा उत्तर विकल्प के संबंध में आपत्तियां प्राप्त की गयी थी। अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत आपत्तियों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा विचार किया गया तथा परामर्श के क्रम में आयोग की ओर से औपबंधिक उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी संशोधित आंसर की के सापेक्ष यदि कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो इस संबंध में आयोग की बेवसाइट पर प्रकाशित विस्तृत विज्ञप्ति का अवलोकन अवश्य कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

