हरिद्वार,11 मई (आरएनएस)। ज्वालापुर स्थित रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में सोमवार से उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा केंद्र पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संस्थान निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर परीक्षा देने का संदेश दिया। केंद्र अधीक्षक सूरज राजपूत ने बताया कि रामानन्द इंस्टीट्यूट में दो अन्य पॉलिटेक्निक संस्थानों के परीक्षार्थियों के लिए भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें ओम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में पॉलिटेक्निक मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि सांय पाली में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष एवं डी-फार्मा द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्र अधीक्षक के अनुसार पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष और डी-फार्मा प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मई 2026 से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

