रुड़की,11 मई (आरएनएस)। रुड़की के एक कॉलेज में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों ने जेएम को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है कि कॉलेज प्रबन्धन ने छात्रवृत्ति में घोटाला किया है। इसके साथ ही पैसे लेकर कर्मचारियों को भर्ती किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से अनुदान नियमों की अनदेखी कर कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के भीतर भी विवाद की स्थिति है। भूमि लीज से संबंधित प्रकरण में भी अनियमितता का आरोप लगाकर कहा गया है कि लीज डीड में कथित रूप से बदलाव कर निजी लाभ पहुंचाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

