रुड़की,11 मई (आरएनएस)। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के अधिष्ठापन समारोह में दोबारा चुने गए अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग ने कहा कि परिषद के पांच मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण ही उनकी प्रेरणा हैं। कहा कि वह जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. मनीषा सिंघल, प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग, प्रांतीय संरक्षक डॉ. रविंद्र कपूर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पटका, माला और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

