रुड़की,11 मई (आरएनएस)। पिछले कई दिनों से जनगणना 2027 के तहत गणना कार्य चल रहा है। हालांकि, जनगणना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। ग्रामीणों में यह भ्रम है कि प्रगणक के रूप में कोई भी शातिर व्यक्ति उन्हें ठग सकता है। हाल ही में एओजी के नाम पर बदमाशों ने रुड़की में एक परिवार के साथ ठगी की घटना को अंजाम भी दिया था। जनगणना केवल जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए की जा रही है। इस दौरान मकान गणना के लिए प्रगणक आपके घर आएंगे, लेकिन वे न तो आपसे आधार कार्ड मांग सकते हैं और न ही पैन कार्ड, मार्कशीट की फोटोकॉपी या अन्य दस्तावेज मांगेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

