प्रयागराज 11 मई (आरएनएस)। मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने आज मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागारÓ में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, शिवम शर्मा; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग, हरिमोहन; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, आकाश श्रीनेत्र; वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर / ओ&एफ़, विकास चौरसिया; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / टीआरडी, वीरेन्द्र वर्मा; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / सामान्य, अखिलेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे।
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। आप सभी को भविष्य में इसी तरह से जिम्मेदारी से कार्य करना है, आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 16 कर्मचारी लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, योगेश कुमार चौहान; सहायक लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी प्रवेश कुमार दुबे; लोको पायलट/जीएमसी, श्री सुनील दत्त यादव, आशीष पाल, दिलीप कुमार लाल, श्रवण कुमार, अभिषेक शुक्ला, जयंत कुमार मेहता, राधेराम मीना, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, राहुल कुमार सिंह, हरिहर कुमार, अनिल कुमार, विजय कुमार सिंह एवं पंकज कुमार गुप्ता हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

