प्रयागराज 11 मई (आरएनएस)। लायंस क्लब के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लायन उदय चन्दानी ने कहा कि वंचित वर्ग को समाज के मुख्य धारा में लाना और जनहित के लिए स्थाई परियोजनाओं का विकास करना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
नवनिर्वाचित नेतृत्व के अभिनंदन के लिए आज प्रयागराज मे आयोजित एक समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित गवर्नर उदय चन्दानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ जगदीश गुलाटी, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल तथा अन्य गणमान्य लायन लीडर्स मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ लियो क्लब रेनबो के बच्चों द्वारा ईश वंदना और स्वागत नृत्य के द्वारा किया गया। समारोह में कैबिनेट सचिव राकेश मोहन, मंडल कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, मंडल जनसम्पर्क अधिकारी बृजेंद्र वाजपेई के साथ आयोजक मण्डल डीडीजी जगमोहन अग्रवाल, मंडल के मुख्य सलाहकार अनिल जायसवाल, मुख्य प्रशासक संजय गुप्ता, मेयर अजय अवस्थी, वीरेंद्र जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, ऋषि सेठी के अलावा अन्य कई गणमान्य लायन सदस्य मौजूद थे।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज के लायंस क्लब के रीजन एवं जोन अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें लायन अनूप सिंह, विशाल खरे, रोहित जायसवाल, गौरव गुप्ता कमल क्रांति माधवी अग्रवाल, आर के साहू, सुनीता चौधरी, तृप्ति पवार, शालिनी गुप्ता, मीना मध्यान, शालू पहवा, अंजना शुक्ला, आरती सक्सैना, शिव मूरत गुप्ता, संजय चढ़ा,सुशील श्रीवास्तव, एस पी श्रीवास्तव,र वि भूषण, नाजिम अली, पवन गोयल, नितिन मिश्रा आदि प्रमुख थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

