बचने के लिए चलाई शाटगन से गोलियां
प्रयागराज 11 मई (आरएनएस)। पूर्व छात्र नेता रजनीश सिंह रिशू पर गोली चलवाने की आरोपी बिशप जानसन, स्कूल कटरा एक्सटेंशन कटरा चर्च कम्पाउण्ड की प्रधानाचार्या प्रियदर्शनी ने आज पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उस दिन कुछ लोग शराब पीकर हमारी गाड़ी का पीछा कर रहे थे। उन्हें डराने के लिए शाटगन से गोलियां चलाई।
प्रियदर्शनी ने कहा कि 6 मई को रात्रि लगभग 11:00 बजे वह अपने सहकर्मी आर्ची तिमोथी के साथ उसी की गाडी से लक्ष्मी नारायण जायसवाल से जो फाफामऊ में रहते है उनके अंग्रेजी स्कूल के उत्थान के सम्बन्ध में बात करने जा रही थी।
वापसी में उनके अचानक किसी पार्टी में जाने की सूचना पाकर वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में सूनसान जगह पर कैन्ट के पहले एक सफेद रंग की फाच्र्यूनर गाडी में 5-6 लोग अपना गेट खोलकर दारू पी रहे थे जिनका नाम पता नहीं जानती लेकिन सामने आने पर पहचान लूंगी। लेकिन प्रार्थिनी की गिरफ्तारी के पश्चात रजनीश सिंह तथाकथित नेता व वकील एवं सौरभ का नाम ज्ञात हुआ। जैसे ही प्रियदर्शनी की गाडी वहां से गुजऱी उस समय गाडी का शीशा खुला हुआ था। उन लोगों ने जैसे ही प्रार्थिनी व उसके सहकर्मी को देखा तो गन्दी गन्दी फब्तियां कसने लगे।
प्रियदर्शनी ने कहा कि इससे डरकर प्रार्थिनी के सहकर्मी ने मेरी रक्षा की नियत से गाडी ‘तेज़ भगाया तो वे लोग मेरी गाड़ी का पीछा करने लगे। कभी मेरी गाडी आगे कभी उनकी आगे पीछे होती रही। थोड़ी देर बाद प्रियदर्शनी को लगा कि ये लोग सटाकर मेरी गाडी रोक लेंगे तो सहकर्मी ने उनकी गाडी से 50 मीटर आगे जाकर अपने पास रखी पटाके वाली बन्दूक जो देखने में असली प्रतीत होती है उससे हवाई फायर कर दिया। जिससे वो लोग डरकर रूक गये और प्रार्थिनी अपनी जान बचाकर कलश चौराहा के पास गाडी पार्क कर पहले से खड़ी इनोवा से अपने अपने घर चले गये।
प्रियदर्शनी ने आरोप लगाया कि लगभग एक माह पूर्व 04 . अप्रैल को भी इसी तरह की घटना प्रार्थिनी के साथ घटी थी जिसकी सूचना प्रार्थिनी नें थाना सिविल लाईन्स थाना कैन्ट व कनर्लगंज में दिया था व उस घटना के सम्बन्ध में 112 व 1076 पर शिकायत किया था। जिसपर मौके पर पुलिस आई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर उक्त शिकायत थाने में भी किया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

