प्रयागराज 11 मई (आरएनएस)। स्वच्छ एवं आधुनिक प्रयागराज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एचडीएफसी बैंक प्रयागराज द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधि के अंतर्गत प्रयागराज नगर निगम को ट्रॉमेल मशीन एवं बैलिस्टिक सेपरेटर मशीन प्रदान की गई। इन अत्याधुनिक मशीनों का उद्देश्य नगर निगम की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त दीपेन्द्र यादव, सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पांडेय, सीएफओ नगर निगम राजकुमार शर्मा सहित नगर निगम के समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।
एचडीएफसी बैंक की ओर से जोनल अधिकारी श्री प्रभात उपाध्याय के मार्गदर्शन में क्लस्टर हेड संतोष सिंह, ब्रांच मैनेजर अभय प्रताप सिंह एवं अमित कुमार सिंह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

