नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेध मंदिर तक निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
प्रयागराज 11 मई (आरएनएस)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत सोमवार को जनपद के चयनित शिवालयों में सामूहिक मंत्रोच्चार, ओमकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन सहित अन्य कार्यक्रमों का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के गुजरात में सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का एवं मुख्यमंत्री के काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नागवासुकी मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों में किया गया। महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी सहित अन्य उपस्थित लोगो के द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत पर नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेध मंदिर तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 11 सदस्यीय यात्रियों के दल ने भाग लिया, जो सोमनाथ यात्रा से अभी हाल ही में वापस आए हैं। कलश यात्रा में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी सहित अलका सेठ, लक्ष्मी देवी, कैप्टन उमेशचन्द्र द्विवेदी, रमन कुमार, रंजीत सिंह, लोक कलाकार वेदानंद विश्वकर्मा अन्य यात्री सम्मिलित हुए।
तहसीलों तथा शहर के चयनित मंदिरों में भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तीर्थराज पांडे, राकेश कुमार वर्मा, प्रा0 सहा0, नीरज मिश्रा उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, राकेश तिवारी सिविल डिफेंस, शशिकांत मिश्रा, डॉ रश्मि शुक्ला, विजय पटेल, संयोजक महानगर, भाजपा, दुकान जी, हरिश्चन्द्र दुबे, प्रा0 सहा0 (संस्कृत), विकास यादव, वरिष्ठ सहायक, रोशन लाल, वरिष्ठ सहायक, अजय कुमार मौर्य, कनिष्ठ सहायक, शुभम कुमार (आ0सो0) सहित जिला स्काउट मास्टर फिरोज आलम खान एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल एवं सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

