सीतापुर 11 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगठन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सेवता विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञान तिवारी ने संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जमीन पर सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और पार्टी का लक्ष्य सीतापुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अभी से पूरी तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बेहतर प्रबंधन करने तथा पार्टी के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और पार्टी प्रवासियों से फीडबैक लिया गया। साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में विश्राम सागर, सागर राठौर, महेश शर्मा, सुधाकर शुक्ल, नैमिष रत्न तिवारी, विपुल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अपेक्षितजन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

