-हाइवे के किनारे वाहन खड़ा कर पंचर टायर बदल रहा था चालक
-इलाज के दौरान हुई मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु
बस्ती: हाईवे के किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से अनियंत्रित मोटरसाइकिल के भिड़ जाने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएससी हर्रैया में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई दूसरे की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।रविवार की देर रात करीब 11 बजे मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र अवधेश कुमार पाण्डेय, कैलाश पाण्डेय पुत्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय निवासीगण महुआ लखनपुर,थाना हरैया,एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस्ती से हर्रैया की तरफ आ रहे थे अभी वह हर्रैया थाना क्षेत्र के तेनुआं ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि हाइवे के किनारे पंक्चर टायर बदलने के लिए खड़ी एक पिकअप में पीछे से टकरा गये। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुँचाया। उपचार के दौरान घायल मनोज कुमार पाण्डेय मृत्यु हो गई। दूसरे घायल कैलाश पाण्डेय पुत्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय की स्थिति नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया है। कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

