जशपुरनगर 12 मई (आरएनएस)। समाचार पत्रों में प्रकाशित ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड के तत्कालीन सचिव द्वारा मूलभूत राशि में अनियमितता संबंधी खबर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पत्थलगांव ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड में मूलभूत योजना से कुल 28,000 रुपये का आहरण किया गया था। उक्त राशि से कार्य पूर्ण कर भुगतान किया जा चुका है। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रकाशित समाचार का खंडन किया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

