नई दिल्ली 12 May, (rns) । असम में हिमंत बिस्वा सरमा के शपथग्रहण स्थल से एक व्यक्ति को बंदूक की गोलियों के साथ दबोचा गया है। पुलिस के मुताबिक, खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान के एंट्रेंस पर सुरक्षा जांच के दौरान उसके पास से जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उसे वशिष्ठ पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘गोलियों की बरामदगी से जुड़े हालात और इसमें किसी सुरक्षा खतरे की आशंका है या नहीं, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है।’ यह घटना हिमंत को शपथ दिलाने से कुछ मिनट पहले ही हुई। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे

