चाईबासा 12 may, (Rns) । झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर लिया गया है।
एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि 9 मई को झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास बेतिया गांव निवासी चुइया बिरुली पर तीरों से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में तीन तीर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर से दो तीर निकाले। एक तीर घायल ने स्वयं निकाल लिया था। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि घायल के फर्दबयान के आधार पर झींकपानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी झींकपानी राजकुमार जेयराजू एवं एसडीपीओ सदर बहामन टूटी के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया

