सरगुजा, 12 मई (आरएनएस)। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनपुर में खाना बनाते समय एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार, घर की महिला गैस चूल्हे पर दाल चढ़ाकर किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और पूरे घर में फैल गई। आग लगने से घर में रखा गेहूं, अनाज समेत घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पीडि़त परिवार गहरे सदमे में है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

