दुर्ग, 12 मई (आरएनएस)। कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र में देर रात हुई खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी, जबकि राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 2 बजे केजू राइस मिल के पास हुई। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में जितेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल और नेहरू गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली थाना प्रभारी नवीन कुमार राजपूत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच दुर्ग की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

