0 कल होने वाली प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे पर मुहर लगेगी
रायपुर, 12 मई (आरएनएस)। रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज असम में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वह रायपुर लौटने के बाद शाम को भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह शाम 5:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। करीब 5 बजकर 55 मिनट पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां वह शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। रात 10:05 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
रायपुर. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक होगी. इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंचे हैं। वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, अखिलेश सोनी सहित सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके ठीक बाद कोर ग्रुप की बैठक होगी कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी होने के नाते नितिन नवीन भी कोर ग्रुप में हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, तो वे भी इस बैठक में नहीं रहेंगे। बाकी कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में रहेंगे। कोर ग्रुप में कार्यसमिति के एजेंडों पर चर्चा करके अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इन एजेंडों पर बुधवार को कार्यसमिति में चर्चा होगी।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

