रायपुर, 12 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा कल ग्यारह मई को राजधानी रायपुर में आयोग के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय न्यू सर्किट हॉउस के सभागार में हुए एक दिन के सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू के छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा ‘ का विमोचन मुख्य अतिथि, रायपुर (दक्षिण ) के विधायक श्री सुनील सोनी ने किया।
आयोजन में धरसींवा के विधायक पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा,छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा, प्रदेश के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार अरुण कुमार निगम, वरिष्ठ कवि श्री मीर अली मीर, श्रीमती शशि दुबे और डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके अलावा सम्मेलन में लोक गायिका जोशी बहनों सहित रायपुर तथा अन्य जिलों भी कई साहित्यकार और कलाकार भी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों सहित सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा ‘ के प्रकाशन पर लेखक डॉ. दीनदयाल साहू को बधाई दी। उपन्यासकार डॉ. साहू ने बताया कि उनके दो और छत्तीसगढ़ी उपन्यास (1) अंतस के पीरा और (2) सोनहा माटी जल्द प्रकाशित होने वाले हैं।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में उनकी 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जो साहित्य की विभिन्न विधाओं में हैं ।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

