नईदिल्ली, 12 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है. एक ही मैच में आरसीबी के दो-दो लोगों पर जुर्माना लगाकर बीसीसीआई ने कड़ा संदेश दिया है. ये दोनों जुर्माना मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 मई को हुए मैच के दौरान अंपायर से बहस और डगआउट से अश्लील इशारा करने पर लगाया गया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटर टिम डेविड पर मैच के दौरान डगआउट से मिडिल फिंगर दिखाने पर सजा दी गई है. डेविड पर ये एक्शन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया. क्योंकि ये हरकत मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया था. हालांकि मैच में डेविड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वे बिना कोई रन बनाए (गोल्डन डक पर) कॉर्बिन बॉश का शिकार बन गए.
आईपीएल ने एक बयान में कहा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 30त्न जुर्माना लगाया गया है और खिलाडिय़ों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं.
बयान में आगे कहा गया, टिम को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या बेइज्जती करने वाला हो. टिम डेविड ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया.
इस सीजन में यह दूसरी बार है जब आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए डेविड पर जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन न करने के लिए भी उन पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था.
इससे पहले आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर को चौथे अंपायर से मैच के दौरान एक कैच को लेकर बहस करने पर जुर्माना लगाया था. ढ्ढक्करु की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के आरोप में फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था.
बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके साथ वे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए. आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

