मेरठ 12 मई (आरएनएस)। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आट्र्स एंड फैशन डिजाइन के फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन विभाग द्वारा फाइन आट्र्स संकाय के अमृता शेरगिल कॉन्फ्रेंस हॉल में “परिधान निर्माण प्रौद्योगिकी” विषय पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फैशन उद्योग की आधुनिक तकनीकों, औद्योगिक प्रक्रियाओं और करियर संभावनाओं से अवगत कराया गया।
इस अतिथि व्याख्यान का आयोजन प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा, डीन, नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आट्र्स एंड फैशन डिजाइन तथा डॉ. नेहा सिंह, विभागाध्यक्ष, फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विशाल त्रिवेदी, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, एमिटी यूनिवर्सिटी रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में अपैरल मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं, औद्योगिक उत्पादन प्रणालियों, गुणवत्ता नियंत्रण उपायों, में हो रही नवीन तकनीकी प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
व्याख्यान के दौरान उपस्थित फैकल्टी सदस्यों में सुश्री श्रद्धा यादव, डॉ. सुरभि दास, सुश्री अनीश आनंद, सुश्री देवसुनी एवं श्री चंद्रशेखर आर्य सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका जवाब डॉ. विशाल त्रिवेदी ने विस्तारपूर्वक दिया ।इस अवसर ओर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में फैशन एवं परिधान उद्योग तेजी से तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और नवीनतम तकनीकों से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
वहीं विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नवाचार अपनाने और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

