मेरठ 12 मई (आरएनएस)। सेटबैक के विरोध में शास्त्रीनगर में दोनों जगह चल रहा महिलाओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह को शास्त्रीनगर सेक्टर दो की महिलाओं ने सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर पहुंचकर उनसे समर्थन मांगा। वहीं, सेक्टर चार में धरना दे रही महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपने व्यापार और घर बचाने की प्रार्थना की।
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से सेक्टर दो और सेक्टर चार की महिलाएं शास्त्रीनगर में अलग-अलग स्थानों पर धरने पर बैठी हैं। सेक्टर दो की महिलाएं मंगलवार की सुबह सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने अतुल प्रधान से समर्थन मांगा।
अतुल प्रधान ने वादा किया कि सपा का हर कार्यकर्ता महिलाओं के साथ है। उन्हें जब भी जरूरत होगी सपा उनके साथ खड़ी नजर आएगी। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद अरुण गोविल महिलाओं को झूठा दिलासा देकर उनका धरना खत्म करवा गए। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि अब जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वह धरने पर बैठी रहेंगी। उधर, मंगलवार को सेक्टर चार के चौराहे पर धरने पर बैठी महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बजरंगबली से अपने व्यापार और घर बचाने की प्रार्थना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

