मेरठ 12 मई (आरएनएस)। मंगलवार की सुबह दिन निकले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में लाखों के नुकसान की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक इत्तेफाक नगर की भट्टे वाली गली में शहजाद और उसके भाई मीनू टेंट के कपड़ों की धुलाई का काम करते हैं। धुलाई के बाद कपड़ों को इत्तेफाक नगर भट्टे वाली गली में ही एक गोदाम में रखा जाता है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे गोदाम मालिकों ने बताया कि आग में लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। प्रथम दृश्यता आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

