मेरठ 12 मई (आरएनएस)। आवास विकास परिषद द्वारा शास्त्रीनगर में सेटबैक के लिए व्यापारियों को दिए गए नोटिस की अवधि दो दिन बाद समाप्त हो रही है। ऐसे में मंगलवार को आवास विकास की टीम शास्त्रीनगर में सर्वे के लिए पहुंची तो व्यापारियों में खलबली मच गई।
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए आवास विकास परिषद द्वारा शास्त्रीनगर में कई भवनों में सेटबैक के लिए जगह छोड़े जाने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों की अवधि 14 मई को समाप्त हो रही है। जिसके चलते मंगलवार को आवास विकास के टीम ने शास्त्रीनगर सेक्टर दो और सेक्टर चार में सभी भवनों का सर्वे किया।
इस दौरान आवास विकास के अधिकारियों ने ऐसे भवनों की सूची बनाई, जिनमें सेटबैक के लिए जगह छोड़ दी गई है। साथ ही ऐसे भवनों को भी चिन्हित किया, जिनमें अब तक सेटबैक की जगह नहीं छोड़ी गई है। आवास विकास की टीम में शामिल अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह जल्द से जल्द सेटबैक की जगह छोड़े। जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हो सके। आवास विकास की कार्रवाई के चलते व्यापारियों में खलबली मची हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

