सुलतानपुर 12 मई (आरएनएस )। जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव में गोमती नदी में डूब रहे तीन किशोरों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय बालक राजकुमार निषाद को मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने राजकुमार को ‘बाल वीरता पुरस्कारÓ प्रदान कर उसके साहस और सूझबूझ की सराहना की।
जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव के तीन बच्चे गोमती नदी किनारे मछली पकडऩे गए थे। इसी दौरान नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में भैंस चरा रहे 13 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामलाल ने बच्चों को संकट में देखा तो बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। राजकुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक-एक कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में उसकी बहादुरी की चर्चा होने लगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने राजकुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

